नगर स्थापना दिवस पर रिलीज़ होगा सॉन्ग 'डागले किन्ना उड़े '

बीबीएन,बीकानेर,17 अप्रैल। बीकानेर की लोक संस्कृति ओर तीज त्योहारों सहित मारवाड़ी भाषा को नई पहचान देने की लंबे समय से कवायद कर रहे राजेंद्र कुमार छंगाणी उर्फ "राजू-भाई" बीकानेर स्थापना दिवस पर एक बार फिर नया तोहफ़ा लेकर आए है। भारती ऑडियो के प्रोड्यूसर राजेंद्र कुमार छंगाणी ने बताया कि नगर स्थापना दिवस पर नया गाना 'डागले किन्ना उड़े ' लॉन्च किया जाएगा।
इस गाने के पोस्टर का विमोचन विधायक जेठानंद व्यास द्वारा किया गया है। इस गाने को अल्फ़ाज़ गीतकार इरशाद अजीज ने दिए हैं जबकि आवाज़ रफीक राजा ने दी है। रफीक राजा एक नामी संगीतकार हैं जो कुमार शानू, अलका याग्निक, कविता कृष्णा मूर्ति,शान,जावेद अली, उदित नारायण जैसे नामी गायकों को
अपनी धुनों पर फिल्मी गीत गवा चुके हैं।
छंगाणी ने बताया कि इस मौके पर सॉन्ग अरेंजर ताहिर हसन, योगेश बोडा,सत्तू छंगाणी, डायरेक्टर व एक्टर अशोक उपाध्याय, एक्टर प्रेम , राजस्थानी जागा, प्रोड्यूसर कंट्रोलर बाबा खान, नरेश पुरोहित, अनिल आचार्य उर्फ कट्टी, कैमरामैन अमरजीत सिंह, डिजाइनर कमल श्रीमाली, जफर अली, श्यामजी छंगाणी, केशव छंगाणी, नौशाद भाई, मुरली व्यास,, राजा व्यास, अमित व्यास, मूलचंद मारू भी उपस्थित थे। गौरतलब हैं कि राजेंद्र कुमार छंगाणी इससे पहले भी भजनों सहित कई म्यूजिक एल्बम रिलीज़ कर चुके है। इंडियन आइडल संदीप आचार्य सहित शहर की कई नई उभरती प्रतिभाओं को मंच दे चुके है।