हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचना हमारी जिम्मेदारी

हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचना हमारी जिम्मेदारी

Slide background

WELCOME

YOUR SHOP NAME

SHOP TITLE

Slide background
Slide background
Slide background

WELCOME

YOUR SHOP NAME

SHOP TITLE

Share with
Views : 61

बीबीएन,बीकानेर, 2 मई। शहरवासियों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत शुक्रवार को हुई जब केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गंगाशहर में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शिला पट्टिका के अनावरण के साथ केंद्रीय मंत्री व अन्य अतिथियों ने केंद्र के विभिन्न कक्षों और वार्डों का निरीक्षण भी किया।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर

मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से सरकार हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। गंगाशहर में नया स्वास्थ्य केंद्र आरंभ होने से लगभग 50 हजार लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल की चारदीवारी का निर्माण सीएसआर या अन्य संसाधनों से कराया जाएगा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसके संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

विधायक व्यास ने जताया मुख्यमंत्री का संकल्प

बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्राथमिकता है कि प्रत्येक व्यक्ति को घर के पास ही उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा मिले। गंगाशहर स्वास्थ्य केंद्र इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

सुविधाओं से सुसज्जित नया अस्पताल

इस मौके पर सुमन छाजेड़ ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र गंगाशहर क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत है और यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि यह 30 बिस्तरों वाला अस्पताल गंगाशहर, भीनासर, गोपेश्वर बस्ती, गोगागेट और शिव वैली जैसे क्षेत्रों के निवासियों को राहत देगा। केंद्र में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि जल्द ही एक दंत रोग विशेषज्ञ भी नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन चिकित्सा अधिकारी, छह नर्सिंग स्टाफ, एक फार्मासिस्ट और एक लेब टेक्नीशियन भी तैनात किए गए हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन

कार्यक्रम का संचालन आईईसी कॉर्डिनेटर मालकोश आचार्य ने किया। इस अवसर पर चंपालाल गेदर, गुमान सिंह राजपुरोहित, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, पूर्व विधायक संतोष बावरी, मोहन सुराणा, अशोक बोबरवाल, मनीष अग्रवाल, जोगेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले