जेल एडीजीपी रूपिंदर सिंह ने किया जेल का दौरा

बीबीएन, बीकानेर,28 मार्च। सुर्खियों में रहने वाला बीकानेर कारागृह एक बार फिर प्रदेशभर में चर्चित हो रहा है। सीएम को धमकी देने के मामले में आज जेल एडीजीपी रूपिंदर सिंह ने जेल का निरीक्षण किया और संदिग्ध पाए जाने वाले चार पुलिसकर्मी को निलंबित किया है।
पत्रकारों को एडीजीपी ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की संदिग्धता प्रकरण में पाई गई है। साथ ही आरोपी को जेल में मोबाइल व सिम उपलब्ध करवाई गई। जो लापरवाही की श्रेणी में आती है। सिंह ने जेलों में सघन तलाशी अभियान चलाने के दिशा निर्देश भी दिए है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आठ सौ जेल प्रहरियों की भर्ती होगी।
उसके बाद सुरक्षा व्यवस्था में मजबूती मिलेगी। फिलहाल होमगार्ड व अन्य सुरक्षाकर्मियों की मदद ली जा रही है।इस मौके पर जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल व बीछवाल थानाधिकारी गोविन्द सिंह भी मौजूद रहे।गौरतलब रहे कि आज केंद्रीय जेल से सीएम भजन लाल शर्मा को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई।धमकी के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद केंद्रीय जेल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
तलाशी अभियान के बाद आरोपी आदिल गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आदिल से मोबाइल भी बरामद हुआ है।बीकानेर जेल और पुलिस की संयुक्त रूप से कार्यवाही की हैं।जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने कहा कि कैदी कि मानसिक हालत ठीक नहीं है।पहले भी नसे काटने की कोशिश कर चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदिल को पाली से बीकानेर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है।