मनीराम पारीक को नियुक्त किया भगत सिंह सेना का राष्ट्रीय महासचिव

मनीराम पारीक को नियुक्त किया भगत सिंह सेना का राष्ट्रीय महासचिव

Slide background

WELCOME

YOUR SHOP NAME

SHOP TITLE

Slide background
Slide background
Slide background

WELCOME

YOUR SHOP NAME

SHOP TITLE

Share with
Views : 434
बीबीएन,बीकानेर, 10 जून। जनआंदोलनों और सामाजिक सहभागिता की पृष्ठभूमि वाले बीकानेर निवासी मनीराम पारीक को भगत सिंह सेना का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीबाबू पासवान द्वारा हाल ही में किए गए पुनर्गठन के अंतर्गत की गई है।
पासवान ने बताया कि पारीक की सामाजिक क्षेत्र में दीर्घकालिक सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनके निरंतर समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि पारीक अपने अनुभव और प्रतिबद्धता से संगठन की जड़ों को और गहराई प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजेश व्यास ने पारीक को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। व्यास ने कहा कि मनीराम पारीक न केवल सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं, बल्कि कई संगठनों में नेतृत्वकारी भूमिका भी निभा चुके हैं। उन्होंने आशा जताई कि पारीक पूरे देश में संगठन को सशक्त बनाएंगे।
नव नियुक्त महासचिव को बीकानेर में कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। स्थानीय स्तर पर इस नियुक्ति को संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।


---
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले