देश के प्रमुख बांधों का जलस्तर: ताजा अपडेट जारी

रिपोर्ट: नरेंद्र आर्य_
(स्रोत: संकलित डेटा)
बीबीएन, बीकानेर, 10 जून। देश के प्रमुख बांधों और जलाशयों में जलस्तर और प्रवाह की स्थिति का ताजा अपडेट जारी किया गया है। जलाशयों में जल प्रवाह की इस स्थिति को देखते हुए अधिकारी आगामी रणनीति पर विचार कर रहे हैं। मानसून के आगमन से पहले जल संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
पोंग डैम में जलस्तर 1292.11 फीट दर्ज किया गया, जबकि इनफ्लो 1895 क्यूसेक और आउटफ्लो 10,007 क्यूसेक रहा। मौसम साफ बना हुआ है, हालांकि जलस्तर में 0.67 फीट की कमी आई है।
भाखड़ा डैम में जलस्तर 1555.71 फीट पहुंच गया। इनफ्लो 24,556 क्यूसेक और आउटफ्लो 31,035 क्यूसेक दर्ज किया गया। रोपड़ डाउनस्ट्रीम में प्रवाह 8329 क्यूसेक रहा।
रणजीत सागर डैम में जलस्तर 507.03 मीटर दर्ज किया गया। इनफ्लो 9044 क्यूसेक और आउटफ्लो 9481 क्यूसेक रहा। माधोपुर ब्यास लिंक से 1000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
हरिके बैराज में जलस्तर 690.90 फीट रहा। अपस्ट्रीम जल प्रवाह 20,314 क्यूसेक, डाउनस्ट्रीम 610 क्यूसेक, फिरोजपुर फीडर में 10,417 क्यूसेक और आईजीएनपी में 9195 क्यूसेक पानी प्रवाहित हुआ। मखु केनाल में प्रवाह 292 क्यूसेक रहा।